मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि पश्चमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में बढ़ गया है और जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की ऊँची चोटियों से बादल का साया भी छंट चूका है इसलिए तेज़ धुप पहाड़ियों पर गिरी बर्फ को पिघला कर, ठंढी, सूखी और भारी हवाओं को नीचे धुप से सेंक रहे मैदानों की तरफ भेजकर तापमान गिराएगी। यानी कोल्ड वेव रात और सुबह में ज्यादा परेशान कर सकता है।
विगत तीन से पांच दिनों में उत्तर और उत्तर पक्षिम भारत एक बड़े पक्षमी विक्षोभ के प्रभाव में रहा जिसके दौरान पहाड़ी और मैदानी इलाकों में क्रमशः बर्फ़बारी और बारिश हुई और ज्यादातर समंदर की तरफ से आनेवाली हवाएँ जो नम और गर्म होती हैं बहती रही जिसकी वजह से कोल्ड से राहक्त मिलती रही, वो भी तब जब बादलों और बारिश की वजह से दिन का तापमान कम रहा।
तो आनेवाले तीन से पांच दिन सुबह शाम तेज़ ठण्ड रहेगी जबकि कोहरा धीरे धीरे कम होता जायेगा। जब तक की कोई अगला निम्न दबाव का क्षेत्र यानी पक्षमी विक्षोभ ना आ जाये।
गंगा-यमुना के मैदानों में सुबह पारा गिरेगा और पहाड़ों जैसे की श्रीनगर और शिमला में मौसम और भी खुशगवार रहेगा क्योंकि पारा शून्य की तरफ भी जा सकता है।
No comments:
Post a Comment